0

Shopping Cart

Recipe Of Gluten Free Noodles With Red Sauce

Recipe Of Gluten Free Noodles With Red Sauce

नूडल्स विद रेड सॉस

सामग्री -

  • जरुरत अनुसार कल्पना नूडल्स
  • 4-5 सलाद वाले टमाटर 

  • 4-5 लहसुन की कली

  • 1 टेबल स्पून चीज़ स्प्रेड 

  • मोज़ेरेला चीज़ या प्रोसेस्ड चीज़
  • नमक स्वाद अनुसार 

  • 1½ टेबल स्पून टोमेटो सॉस 

  • ½ स्पून लाल मिर्च 

  • चिल्ली फलैक्स स्वाद अनुसार
  • इतालियन सीज़निंग स्वाद अनुसार

 

विधी –

  1. कल्पना नूडल्स को उबले हुए पानी में कुछ देर डाल दें। थोड़ी देर बाद छलनी में निकाल कर थोड़ा बटर या तेल लगा दें और एक तरफ रख दें |

  2. टमाटर और लहसुन को कुकर में या पतीले में थोड़ा पानी डाल कर उबाल ले ताकि टमाटर का छिलका हटा सके |
  3. पानी कम ही डाले ताकि उसे बाद में काम में ले सके |
  4. उबालने के बाद टमाटर का छिलका हटा कर लहसुन के साथ मिक्सी में पीस ले |
  5. ज्यादा गाढ़ा होने पर उसी का थोड़ा पानी मिला ले |
  6. पैन में एक टेबल स्पून बटर गरम करे और इसमें पेस्ट डाल दें |
  7. नमक, लाल मिर्च, टोमेटो सॉस, इतालियन सीज़निंग और चिल्ली फलैक्स डाल कर हिलाए और सॉस को पकने दें |
  8. थोड़ा ठंडा होने पर इसमें चीज़ स्प्रेड मिला कर अच्छे से हिला ले |
  9. बेकिंग डिश में नूडल्स डाल कर ऊपर से तैयार सॉस डाले और दोनों को अच्छे से मिक्स कर दें |
  10. ऊपर से मोज़ेरेला चीज़ ग्रेट करके डाले |
  11. इसे ओवन में बेक कर सकते हैं या माइक्रोवेव कर ले ताकि चीज़ पिघल जाए |

ओवन या माइक्रोवेव से निकाल कर, ऊपर से थोड़ी इतालियन सीज़निंग डाल कर सर्व करे |